प्रश्न 7 20 अंक 250 शब्द
विजय पिछले दो वर्षों से देश के पहाड़ी उत्तरी राज्य के सुदूर जिले के डिप्टी कमिशनर थे। अगस्त महीने में पूरे राज्य में भारी बारिश हुई और इसके बाद उक्त जिले के ऊपरी इलाकों में बादल फट गए। पूरे राज्य में विशेष कर प्रभावित जिले में बहुत भारी क्षति हुई। पूरा सडक नेटवर्क और दूरसंचार बाधित हो गया। इमारतें बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों के घर नष्ट हो गए और वे खुले में रहने को मजबूर हुए। 200 से अधिक लोग मारे गये और लगभग 5000 लोग बुरी तरह घायल हो गये। विजय के नेतृत्व में नागरिक प्रशासन सक्रिय हो गया और बचाव तथा राहत अभियान शुरू हो गया। बेघर और घायल लोगों को आश्रय एवं चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने के लिए अस्थायी आश्रय शिविर तथा अस्पताल स्थापित किए गए। दूरदराज के इलाकों से बीमार और बूढ़े लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएँ शुरू की गईं। विजय को अपने गृहनगर केरल से संदेश मिला कि उनकी माँ गंभीर रूप से बीमार हैं। दो दिन बाद विजय को दुर्भाग्यपूर्ण संदेश मिला कि उनकी माँ की मृत्यु हो गई है। विजय का एक बड़ी बहन के अलावा कोई करीबी रिश्तेदार न था। उनकी बड़ी बहन अमेरिकी नागरिक थीं और पिछले कई बर्षों से वहीं रह रही थीं। इस बीच पाँच दिनों के अंतराल के बाद फिर से शुरू हुई भारी बारिश के कारण प्रभावित जिले में स्थिति और खराब हो गई। वहीं, उनके मोबाइल पर अपने गृहनगर से माँ का अंतिम संस्कार करने के लिए जल्द से जल्द पहुँचने के लगातार संदेश आ रहे थे।
(a) विजय के पास कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
(b) विजय को किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है?
(c) विजय द्वारा पहचाने गए प्रत्येक विकल्प का आलोचनात्मक मूल्यांकन और परीक्षण कीजिए।
(d) आपके अनुसार विजय के लिए कौन सा विकल्प अपनाना सबसे उपयुक्त होगा और क्यों?