Aspiran

UPSC मेन्स 2025 GS4 (एथिक्स) · प्रश्न 12

प्रश्न 12 20 अंक 250 शब्द

अशोक पूर्वोत्तर राज्य के एक सीमावर्ती जिले के मंडल आयुक्त हैं। कुछ वर्ष पहले, सेना ने निर्वाचित नागरिक सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद पड़ोसी देश पर कब्जा कर लिया था। देश में विशेष रूप से पिछले दो वर्षों से गृहयुद्ध की स्थिति बनी हुई है। हालाँकि, विद्रोही समूहों द्वारा अपनी सीमा के पास कुछ आबादी वाले क्षेत्रों पर नियंत्रण करने के कारण आंतरिक स्थिति और बिगड़ गई। सैन्य और विद्रोही समूहों के बीच तीव्र संघर्ष के कारण हाल के दिनों में नागरिक हताहतों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। इसी बीच अशोक को एक रात में सीमा चौकी पर तैनात पुलिस से सूचना मिली कि लगभग 200-250 लोग, जिनमें मुख्य रूप से महिलाएँ और बच्चे हैं, सीमा पार करके हमारी सीमा की ओर आने की कोशिश कर रहे थे। इस समूह में सैन्य वर्दीधारी हथियारों के साथ लगभग 10 सैनिक शामिल हैं जो सीमा पार करना चाहते हैं। महिलाएँ और बच्चे रो रहे हैं और मदद की भीख मांग रहे हैं। उनमें कुछ घायल हैं और बहुत ज्यादा खून बह रहा है, उन्हें तुरंत चिकित्सा की जरूरत है। अशोक ने राज्य के गृह सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के कारण खराब कनेक्टिविटी के कारण ऐसा करने में असफल रहे।

(a) इस स्थिति से निपटने के लिए अशोक के पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?

(b) अशोक को किन नैतिक और कानूनी दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है?

(c) आपके विचार से अशोक के लिए कौन सा विकल्प अपनाना अधिक उपयुक्त होगा और क्यों?

(d) वर्तमान स्थिति में वर्दीधारी सैनिकों के साथ व्यवहार करते समय सीमा सुरक्षा पुलिस द्वारा क्या अतिरिक्त एहतियाती उपाय किए जाने चाहिए?

सिलेबस: Case studies

18

PYQ, 2016 से अब तक
मेन्स, इसी सिलेबस लाइन से: 18

'16'17'18'19'20'21'22'236'246'256'26