प्रश्न 1 10 अंक 150 शब्द
PYQ · जैसा UPSC ने पूछा
UPSC मेन्स 2026 GS3 PYQ: सभी 20 सवाल
UPSC लिखे हुए आंसर जाँचता है, इसलिए आंसर-की नहीं होती। सवाल पढ़िए, आंसर का प्लान बनाइए, फिर ऐप में लिखकर जँचवाइए।
स्रोत: UPSC का प्रश्न पत्र
इस पेपर ने क्या पूछा, सिलेबस के हिसाब से
- Agriculture: crops, irrigation, MSP, PDS, food processing
- Internal security: extremism, borders, cyber, money laundering
- Economy: growth, planning, employment and inclusion
- Science and technology: space, IT, biotech, IPR
- Disaster management
- Conservation, pollution and environmental impact
- Industry, liberalisation and infrastructure
प्रश्न 2 10 अंक 150 शब्द
इस दृष्टिकोण का परीक्षण कीजिए कि वित्तीय समावेशन भारत जैसे देश में सामाजिक तथा आर्थिक समावेशन का अभिन्न हिस्सा है । आर.बी.आई. के वित्तीय समावेशन सूचकांक की उपयोगिता पर भी प्रकाश डालिए ।
प्रश्न 3 10 अंक 150 शब्द
भारतीय कृषि में लागू किए गए विभिन्न तकनीकी मिशनों का वर्णन कीजिए एवं खाद्य सुरक्षा में उनकी भूमिका का परीक्षण कीजिए ।
प्रश्न 4 10 अंक 150 शब्द
कृषि-उत्पाद विपणन की अदक्षता हेतु उत्तरदायी कारकों को समझाइए । कृषि-उत्पाद विपणन की अदक्षता को कम करने में ई-वाणिज्य किस प्रकार सहायता करता है ? समझाइए ।
प्रश्न 5 10 अंक 150 शब्द
दो उदाहरण देकर समझाइए कि जैवप्रौद्योगिकी ने भारतीय किसानों को उनकी नाशवान् फसलों के प्रसंस्करण में कैसे सहायता की है ।
प्रश्न 6 10 अंक 150 शब्द
एक द्रुत प्रजनक रिएक्टर (एफ बी आर) और एक तापीय परमाणुक रिएक्टर के बीच भेद बताइए । कल्पक्कम में स्वदेशी रूप से विकसित प्रथम प्रारूपी (प्रोटोटाइप) एफ बी आर के संदर्भ में, 'क्रान्तिकता (क्रिटकलिटी)' पद की व्याख्या कीजिए । हमारे देश के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य के लिये इसके निहितार्थ क्या हैं ?
प्रश्न 7 10 अंक 150 शब्द
उपयुक्त उदाहरणों सहित चर्चा कीजिए कि भारत के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में 'द्रुत अवसंरचना विकास' और 'आपदा-जोखिम में कमी' के बीच के विरोधाभास का प्रबंधन किस प्रकार किया जा सकता है ।
प्रश्न 8 10 अंक 150 शब्द
कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव-विविधता फ्रेमवर्क के उद्देश्य एवं लक्ष्यों की चर्चा कीजिए । उपयुक्त उदाहरण देते हुए इस फ्रेमवर्क के लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं और पहलों का उल्लेख कीजिए ।
प्रश्न 9 10 अंक 150 शब्द
भारतीय संदर्भ में, फर्जी समाचार और दुष्प्रचार किस प्रकार आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिये खतरा पैदा करते हैं, इसका वर्णन कीजिये । इस संदर्भ में, सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम-2021 के संबंध में किये गये संशोधनों की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए ।
प्रश्न 10 10 अंक 150 शब्द
लद्दाख रणनीतिक रूप से चीन और पाकिस्तान के मध्य स्थित है । स्थानीय लोगों का दिल और दिमाग जीतने के लिये, केन्द्र सरकार द्वारा सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रमों (बी ए डी पी) और सेना द्वारा नागरिक कार्यवाही की विवेचना कीजिए । लद्दाख के लिये संविधान की छठी अनुसूची के प्रावधान की घोषणा की मांग की भी विवेचना कीजिए ।
प्रश्न 11 15 अंक 250 शब्द
भारत की ऊर्जा सुरक्षा की प्रमुख चुनौतियों को समझाइए । आर्थिक संवृद्धि तथा संधारणीयता के साथ, ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु आप किन उपायों का सुझाव देंगे ?
प्रश्न 12 15 अंक 250 शब्द
भारत में नवोन्मेषी उद्यम (स्टार्टअप्स) किस प्रकार उद्यमिता, नवाचार तथा रोजगार को प्रोत्साहित कर रहे हैं ? उनकी कार्यप्रणाली में वैश्विक तथा घरेलू चुनौतियों की विवेचना कीजिए तथा उन चुनौतियों को पराजित करने हेतु उपयुक्त सुझाव दीजिए ।
प्रश्न 13 15 अंक 250 शब्द
भारतीय कृषि किस प्रकार खाद्य के अभाव से खाद्य-अतिरेक स्तर तक रूपान्तरित हुई है ? भारतीय कृषि के विविधीकरण हेतु की गईं विभिन्न सरकारी नीतियों का वर्णन कीजिए ।
प्रश्न 14 15 अंक 250 शब्द
भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के अनुदानों एवं सहायता की विवेचना कीजिए । विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू टी ओ) के कृषि समझौते से संबंधित मुद्दों का परीक्षण कीजिए ।
प्रश्न 15 15 अंक 250 शब्द
'मिशन दृष्टि' की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए । 3 मई 2026 को प्रक्षेपित उपग्रह में प्रयुक्त प्रतिबिम्बीकरण की तकनीकियों (इमेजिंग टेक्नीक्स) की विवेचना कीजिए । यह विश्व में अपने प्रकार का प्रथम उपग्रह क्यों माना जा रहा है ?
प्रश्न 16 15 अंक 250 शब्द
एजेंटिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) क्या है ? इसकी कार्य-प्रणाली को समझाइए । इसके अनुप्रयोगों का वर्णन उचित उदाहरणों के साथ कीजिये । एजेंटिक ए आई प्रणालियों से सम्बद्ध लाभों, जोखिमों और चुनौतियों की चर्चा कीजिये ।
प्रश्न 17 15 अंक 250 शब्द
भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में क्या चुनौतियाँ हैं ? ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर सरकारी नीति फ्रेमवर्क की चर्चा कीजिए । ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पहलों की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए दिल्ली और इन्दौर शहरों के सफलता/विफलता मामलों की चर्चा कीजिए ।
प्रश्न 18 15 अंक 250 शब्द
“सामुदायिक सहभागिता प्रभावी आपदा प्रबंधन की आधारशिला है ।” इस कथन का विश्लेषण भारत से उपयुक्त उदाहरणों के साथ कीजिए । सामुदायिक सहभागिता की चुनौतियों और इसे मजबूत करने के उपायों की चर्चा भी कीजिए ।
प्रश्न 19 15 अंक 250 शब्द
जम्मू व कश्मीर (जे एण्ड के) में उग्रवाद और अस्थिरता के प्रमुख कारणों में से एक अलगाववादी आंदोलन भी रहे हैं । जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार द्वारा की गई कार्यवाही को स्पष्ट कीजिए । अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त करने से पहले और बाद की स्थिति पर चर्चा कीजिए । साथ ही, राज्य को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लाने में इन दोनों अनुच्छेदों को निरस्त करने के सकारात्मक प्रभावों को भी स्पष्ट कीजिए ।
प्रश्न 20 15 अंक 250 शब्द