प्रश्न 1 10 अंक 150 शब्द
PYQ · जैसा UPSC ने पूछा
UPSC मेन्स 2026 GS2 PYQ: सभी 20 सवाल
UPSC लिखे हुए आंसर जाँचता है, इसलिए आंसर-की नहीं होती। सवाल पढ़िए, आंसर का प्लान बनाइए, फिर ऐप में लिखकर जँचवाइए।
स्रोत: UPSC का प्रश्न पत्र
इस पेपर ने क्या पूछा, सिलेबस के हिसाब से
- Welfare schemes, health, education, poverty and hunger
- Governance, transparency, e-governance and civil services
- Constitution: making, features, amendments, basic structure
- Elections and the Representation of the People Act
- Groupings, agreements and international institutions
- Federalism and Centre–State relations
- Parliament and state legislatures
- Constitutional, statutory and regulatory bodies
प्रश्न 2 10 अंक 150 शब्द
“एक वर्ग के रूप में महिलाएँ न तो किसी अल्पसंख्यक समूह का अंग हैं और न ही वे पिछड़ा वर्ग बनाती मानी जाती हैं ।” इस कथन के प्रकाश में, स्थानीय निकायों से संसद तक में महिला आरक्षण के क्रमिक विकास की विवेचना कीजिए ।
प्रश्न 3 10 अंक 150 शब्द
वर्तमान दल-बदल विरोधी व्यवस्था के अंतर्गत क्या लोकसभा अध्यक्ष का संवैधानिक पद दलगत राजनीति के कारण अतिसंवेदनशील हो गया है ? परीक्षण कीजिए । ध्रुवीकृत सदन के प्रबंधन में लोकसभा अध्यक्ष की निष्पक्षता को सुनिश्चित करने में किन संस्थागत परिवर्तनों की आवश्यकता है ?
प्रश्न 4 10 अंक 150 शब्द
क्या मताधिकार एक मौलिक अधिकार है ? निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण करते हुए भारत के निर्वाचन आयोग की प्रस्थिति की विवेचना कीजिए । क्या यह निर्वाचकों की नागरिकता के प्रश्न का भी परीक्षण कर सकता है ?
प्रश्न 5 10 अंक 150 शब्द
वास्तविक सामाजिक समानता को सुरक्षित करने में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) जैसे संवैधानिक निकायों के पास क्या पर्याप्त प्रवर्तन शक्तियाँ हैं ? इनकी संस्थागत प्रभावशीलता को बढ़ाने हेतु उपायों को सुझाइए ।
प्रश्न 6 10 अंक 150 शब्द
क्या भारत की जनजातीय विकास नीति सामाजिक आधार वाली और समतामूलक शासन की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करती है ? अपने उत्तर के औचित्य को स्पष्ट कीजिए ।
प्रश्न 7 10 अंक 150 शब्द
भारत में कुपोषण मात्र एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समता, मानव विकास एवं प्रभावी कल्याणकारी शासन के समक्ष भी एक गंभीर चुनौती है । विवेचना कीजिए ।
प्रश्न 8 10 अंक 150 शब्द
समकालीन शासन व्यवस्था में भारतीय सिविल सेवाओं की सामान्यज्ञ संरचना के लाभों और सीमाओं का विश्लेषण कीजिए ।
प्रश्न 9 10 अंक 150 शब्द
“आई.पी.एम.डी.ए. (इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप फॉर मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस) के लिए साझेदारी भारत के SAGAR (सेक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) दृष्टिकोण और क्वाड (Quad) की सामूहिक इंडो-पैसिफिक रणनीति के बीच की खाई को पाटती है ।” आई.पी.एम.डी.ए. पर केंद्रित रहते हुए इस कथन का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए ।
प्रश्न 10 10 अंक 150 शब्द
“ब्रिक्स (BRICS) वैश्विक शासन में एक शक्तिशाली संतुलनकारी शक्ति के रूप में कार्य करता है, जो वैश्विक दक्षिण की आवाज़ और प्रभाव को सक्रिय रूप से प्रबल बनाता है ।” ब्रिक्स (BRICS) की भूमिका को समझाइए कि वह स्वयं को अन्य समूहों के विकल्प के रूप में कैसे प्रस्तुत करता है ?
प्रश्न 11 15 अंक 250 शब्द
भारत की संघीय राज-व्यवस्था में राज्यपाल की स्थिति की विवेचना कीजिए । राज्य विधायिका द्वारा पारित विधेयक पर अनुमति देते समय उसकी शक्ति की प्रकृति कैसी है ? क्या वह अपने सभी कार्यों में अपनी मंत्रिपरिषद की सहायता व सलाह से बाध्य है ?
प्रश्न 12 15 अंक 250 शब्द
न्यायिक विधायन से क्या तात्पर्य है ? इसके संदर्भ में, उच्चतम न्यायालय द्वारा “निष्क्रिय इच्छामृत्यु” तथा “अग्रिम-चिकित्सा निर्देश का इच्छापत्र” को अनुमति देने वाले निर्णयों की विवेचना कीजिए ।
प्रश्न 13 15 अंक 250 शब्द
भारतीय संघीय ढाँचा कहाँ तक क्षेत्रीय एवं सांस्कृतिक विविधताओं को समायोजित करने में सफल रहा है ? असमान संघवाद की भूमिका पर प्रकाश डालिए एवं विवाद समाधान के तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपायों को सुझाइए ।
प्रश्न 14 15 अंक 250 शब्द
भारत में शक्ति पृथक्करण को संयुक्त राज्य अमेरिका के कठोर अध्यक्षीय मॉडल की तुलना में कैसे व्यवहार में लाया जा रहा है, परीक्षण कीजिए । इस प्रसंग में, भारतीय प्रधानमंत्री की वास्तविक सत्ता की संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति से तुलना कीजिए ।
प्रश्न 15 15 अंक 250 शब्द
दबाव समूह, सामाजिक आंदोलन एवं कॉर्पोरेट लॉबी किस सीमा तक बहिष्कृत हितों का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत में बहुलवादी लोकतंत्र को गहराई प्रदान कर रहे हैं ? कॉर्पोरेट सम्पदा एवं राजनीतिक शक्ति के बढ़ते हुए गठजोड़ से क्या औपचारिक लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता को ख़तरा उत्पन्न हो रहा है ? विश्लेषण कीजिए ।
प्रश्न 16 15 अंक 250 शब्द
“शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना नहीं है, बल्कि विधि के शासन (Rule of Law) और सहभागितापूर्ण शासन (Participatory Governance) का पालन करके नीति निर्माण प्रक्रिया में हितधारकों का विश्वास स्थापित करना है ।” टिप्पणी कीजिए ।
प्रश्न 17 15 अंक 250 शब्द
क्या अधिकार-आधारित कल्याण के संवैधानिक दायित्व को ग़ैर-एकीकृत शासन और न्यूनतम सार्वजनिक निवेश की स्थिति में प्रभावी रूप से साकार किया जा सकता है ? परीक्षण कीजिए ।
प्रश्न 18 15 अंक 250 शब्द
क्या शिक्षा को मुख्यत: राज्य की कल्याणकारी ज़िम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए या एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी, ज्ञान-आधारित राष्ट्र के निर्माण हेतु रणनीतिक निवेश के रूप में ? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए ।
प्रश्न 19 15 अंक 250 शब्द
“भारत का वैश्विक प्रवासी समुदाय एक जीवंत सेतु की तरह कार्य करता है, वह एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक कारक और ज्ञान-तंत्र भी है, जो सांस्कृतिक विरासत को विश्वभर में भू-राजनीतिक प्रभाव और रणनीतिक सामर्थ्य में रूपांतरित करता है ।” इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए ।
प्रश्न 20 15 अंक 250 शब्द