प्रश्न 1 10 अंक 150 शब्द
PYQ · जैसा UPSC ने पूछा
UPSC मेन्स 2026 GS1 PYQ: सभी 20 सवाल
UPSC लिखे हुए आंसर जाँचता है, इसलिए आंसर-की नहीं होती। सवाल पढ़िए, आंसर का प्लान बनाइए, फिर ऐप में लिखकर जँचवाइए।
स्रोत: UPSC का प्रश्न पत्र
इस पेपर ने क्या पूछा, सिलेबस के हिसाब से
- Indian society, diversity, women, population and urbanisation
- Resources and location of industries
- Physical geography of the world
- Indian culture: art forms, literature and architecture
- Post-independence consolidation
- Modern Indian history, mid-18th century on
- The freedom struggle and its contributors
प्रश्न 2 10 अंक 150 शब्द
भारत में औपनिवेशिक प्रशासन और शिक्षा पर मैकाले मिनट के प्रभाव की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 3 10 अंक 150 शब्द
गाँधीवादी आंदोलनों का महत्त्व उनके द्वारा संगठित जनसमूहों में निहित था। स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 4 10 अंक 150 शब्द
फुजिह्वारा प्रभाव क्या है? उष्णकटिबन्धीय चक्रवातों के संचलन तथा तीव्रता पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को समझाइए।
प्रश्न 5 10 अंक 150 शब्द
“टुन्ड्रा प्रदेश पारिस्थितिक दृष्टि से नाज़ुक लेकिन आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं।” इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
प्रश्न 6 10 अंक 150 शब्द
मरुस्थलीकरण और भूमि अवनयन में वायुजनित प्रक्रियाओं की भूमिका की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 7 10 अंक 150 शब्द
“दक्षिणी एशिया में जल संसाधन, सम्पत्ति और विवाद का स्रोत दोनों हैं।” उदाहरण देते हुए इस कथन का परीक्षण कीजिए।
प्रश्न 8 10 अंक 150 शब्द
साम्प्रदायिकता और क्षेत्रवाद की चुनौतियों के बावजूद विविधता में एकता भारतीय समाज की मुख्य विशेषता बनी हुई है। टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 9 10 अंक 150 शब्द
अपंगता को आप किस प्रकार समझते हैं? इस विषय में भारत में समावेशी नीतिगत ढाँचे की आवश्यकता सिद्ध कीजिए।
प्रश्न 10 10 अंक 150 शब्द
क्या आप ऐसा सोचते हैं कि अंकीय (डिजिटल) तकनीकी सामाजिक सशक्तता को बढ़ावा देती है? उदाहरणों के साथ समझाइए।
प्रश्न 11 15 अंक 250 शब्द
विजयनगर वास्तुकला अतीत की परंपराओं और समकालीन प्रथाओं के सम्मिलन का उदाहरण प्रस्तुत करती है। उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 12 15 अंक 250 शब्द
भारतीय राज्यों का भाषाई पुनर्गठन नीचे से उठे जन-दबाव द्वारा संचालित था। टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 13 15 अंक 250 शब्द
भारत में योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था का मॉडल अपनाया गया ताकि औपनिवेशिक शासन द्वारा छोड़े गए क्षेत्रीय असंतुलनों को मिटाया जा सके। टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 14 15 अंक 250 शब्द
लू, चिनूक और फॉन हवाओं की, उनके पाये जाने वाले क्षेत्र, उनकी प्रकृति और जलवायविक प्रभावों के आधार पर, तुलना कीजिए।
प्रश्न 15 15 अंक 250 शब्द
भारत में जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-स्मार्ट) कृषि एवं खाद्य सुरक्षा को हासिल करने में उपग्रह-आधारित तकनीकियों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
प्रश्न 16 15 अंक 250 शब्द
“वैश्विक व्यापार का केन्द्र अटलांटिक प्रदेश से हिन्द-प्रशान्त (इंडो-पैसिफिक) प्रदेश की ओर धीरे-धीरे स्थानान्तरित हो रहा है।” इस कथन का परीक्षण कीजिए।
प्रश्न 17 15 अंक 250 शब्द
भारत में मानवजन्य भूमि-उपयोग परिवर्तनों के प्रमुख कारकों और उनके भौगोलिक परिणामों का विश्लेषण कीजिए।
प्रश्न 18 15 अंक 250 शब्द
क्या शहरी भारत में जाति लुप्त हो रही है? अपने उत्तर को उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 19 15 अंक 250 शब्द
समकालीन भारत में जनसांख्यिकीय संक्रमण की चुनौतियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
प्रश्न 20 15 अंक 250 शब्द