Aspiran

PYQ · जैसा UPSC ने पूछा

UPSC मेन्स 2025 GS3 PYQ: सभी 20 सवाल

UPSC लिखे हुए आंसर जाँचता है, इसलिए आंसर-की नहीं होती। सवाल पढ़िए, आंसर का प्लान बनाइए, फिर ऐप में लिखकर जँचवाइए।

स्रोत: UPSC का प्रश्न पत्र

इस पेपर ने क्या पूछा, सिलेबस के हिसाब से

  1. Science and technology: space, IT, biotech, IPR 4 सवाल
  2. Conservation, pollution and environmental impact 4 सवाल
  3. Internal security: extremism, borders, cyber, money laundering 4 सवाल
  4. Agriculture: crops, irrigation, MSP, PDS, food processing 3 सवाल
  5. Economy: growth, planning, employment and inclusion 2 सवाल
  6. Disaster management 1 सवाल
  7. Government budgeting and taxation 1 सवाल
  8. Industry, liberalisation and infrastructure 1 सवाल
किसी लाइन पर टैप करके उस पर आए सारे PYQ देखिए।

प्रश्न 1 10 अंक 150 शब्द

भारत के विशेष सन्दर्भ में मानव विकास सूचकांक (एच डी आई) तथा असमानता-समायोजित मानव विकास सूचकांक (आई एच डी आई) में भेद कीजिए। आई एच डी आई को समावेशी संवृद्धि का एक बेहतर सूचक क्यों समझा जाता है?

प्रश्न 2 10 अंक 150 शब्द

भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष वे कौन-सी चुनौतियाँ हैं जब विश्व स्वतंत्र व्यापार तथा बहुपक्षीयता से दूर होकर संरक्षणवाद तथा द्विपक्षीयता की ओर बढ़ रहा है। इन चुनौतियों का सामना किस तरह किया जा सकता है?

प्रश्न 5 10 अंक 150 शब्द

भारत में संलयन ऊर्जा कार्यक्रम का पिछले कुछ दशकों में निरंतर क्रमिक-विकास हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय संलयन ऊर्जा परियोजना – अंतर्राष्ट्रीय तापनाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (आई टी ई आर) में भारत के योगदान का उल्लेख कीजिए। वैश्विक ऊर्जा के भविष्य के लिए इस परियोजना की सफलता के क्या निहितार्थ होंगे?

प्रश्न 10 10 अंक 150 शब्द

भारत सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि वामपंथी उग्रवाद (एल डब्ल्यू ई) 2026 तक समाप्त कर दिया जाएगा। आप एल डब्ल्यू ई से क्या समझते हैं तथा जनता इससे किस प्रकार प्रभावित है? एल डब्ल्यू ई को समाप्त करने के लिए सरकार ने क्या उपाय किए हैं?

प्रश्न 11 15 अंक 250 शब्द

समझाइए कि किस प्रकार राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफ एच आई) भारत में राज्यों के राजकोषीय प्रदर्शन के आकलन के उपकरण के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। किस प्रकार यह राज्यों को विवेकपूर्ण तथा संपोषणीय राजकोषीय नीतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा?

प्रश्न 12 15 अंक 250 शब्द

उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पी एल आई) योजना के तर्काधार की विवेचना कीजिए। इसकी क्या उपलब्धियाँ हैं? किस प्रकार इस योजना की कार्य-पद्धति तथा परिणामों में सुधार किया जा सकता है?

प्रश्न 14 15 अंक 250 शब्द

भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विस्तार का परीक्षण कीजिए। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में रोजगार अवसरों को सृजित करने हेतु, सरकार द्वारा किए गए उपायों का विस्तार से उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 16 15 अंक 250 शब्द

भारत ने एक सेमिकंडक्टर विनिर्माण केन्द्र बनने का लक्ष्य रखा है। भारत में सेमिकंडक्टर उद्योग के सामने क्या चुनौतियाँ हैं? भारत सेमिकंडक्टर मिशन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 17 15 अंक 250 शब्द

खनिज संसाधन देश की अर्थव्यवस्था के लिए आधारभूत हैं तथा इनका खनन द्वारा शोषण होता है। खनन को पर्यावरणीय आपदा क्यों समझा जाता है? खनन द्वारा पैदा होने वाली पर्यावरणीय आपदा को कम करने हेतु आवश्यक उपचारात्मक उपायों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 18 15 अंक 250 शब्द

पेरिस समझौता (2015) के अंतर्गत, भारत की जलवायु वचनबद्धताओं पर समीक्षा लिखिए तथा बताइए कि उन्हें किस प्रकार कॉप26 (2021) में और अधिक दृढ़ता प्रदान की गई है। इस दिशा में, किस प्रकार पहली बार भारत द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को 2022 में अद्यतन किया गया है?

प्रश्न 19 15 अंक 250 शब्द

उत्तर-पूर्वी राज्यों में आन्तरिक सुरक्षा एवं शांति प्रक्रिया में कौन-सी प्रमुख चुनौतियाँ हैं? विगत एक दशक में सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सहमति-पत्रों तथा शांति समझौतों के रूप में ली गई पहलों का खाका खींचिए।