प्रश्न 1 10 अंक 150 शब्द
PYQ · जैसा UPSC ने पूछा
UPSC मेन्स 2025 GS1 PYQ: सभी 20 सवाल
UPSC लिखे हुए आंसर जाँचता है, इसलिए आंसर-की नहीं होती। सवाल पढ़िए, आंसर का प्लान बनाइए, फिर ऐप में लिखकर जँचवाइए।
स्रोत: UPSC का प्रश्न पत्र
इस पेपर ने क्या पूछा, सिलेबस के हिसाब से
- Resources and location of industries
- Indian society, diversity, women, population and urbanisation
- Indian culture: art forms, literature and architecture
- Physical geography of the world
- Modern Indian history, mid-18th century on
- Earthquakes, tsunamis, cyclones and other phenomena
- Post-independence consolidation
- World history: revolutions, wars, colonisation
प्रश्न 2 10 अंक 150 शब्द
अकबर के धार्मिक समन्वयता के प्रमुख पहलुओं का परीक्षण कीजिए।
प्रश्न 3 10 अंक 150 शब्द
'मूर्तिकारों ने चंदेल कला रूपों को जीवन की व्यापकता और लचकदार ओज से भर दिया।' स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 4 10 अंक 150 शब्द
जलवायु परिवर्तन और समुद्र स्तर में वृद्धि कई द्वीप देशों के अस्तित्व को कैसे प्रभावित कर रही है? उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए।
प्रश्न 5 10 अंक 150 शब्द
गैर-कृषि प्राथमिक गतिविधियाँ क्या हैं? ये गतिविधियाँ भारत में भौगोलिक विशेषताओं से किस प्रकार संबंधित है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए।
प्रश्न 6 10 अंक 150 शब्द
उपयुक्त उदाहरणों के साथ, भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के पारिस्थितिक और आर्थिक लाभों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 7 10 अंक 150 शब्द
सुनामी क्या हैं? वे कैसे और कहाँ बनती हैं? उनके परिणाम क्या हैं? उदाहरणों सहित समझाइए।
प्रश्न 8 10 अंक 150 शब्द
भारत में स्मार्ट शहर, शहरी गरीबी और वितरणात्मक न्याय के मुद्दों को कैसे संबोधित करता है?
प्रश्न 9 10 अंक 150 शब्द
भारत में सिविल सेवा का लोकाचार व्यावसायिकता और राष्ट्रवादी चेतना के संयोजन का प्रतीक है – स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 10 10 अंक 150 शब्द
क्या आपको लगता है कि वैश्वीकरण का परिणाम केवल आक्रामक उपभोक्ता संस्कृति ही है? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
प्रश्न 11 15 अंक 250 शब्द
महात्मा जोतीराव फुले के समाज सुधार प्रयासों और लेखन ने समाज के लगभग सभी उपेक्षित तबकों की समस्याओं को छुआ है। चर्चा कीजिए।
प्रश्न 12 15 अंक 250 शब्द
राज्यतन्त्र, अर्थ व्यवस्था, शिक्षा और अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों के विषय में आजादी के प्रारम्भिक काल में भारत के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया को रेखांकित कीजिए।
प्रश्न 13 15 अंक 250 शब्द
समकालीन विश्व के लिए फ्रांसीसी क्रान्ति की निरंतर प्रासंगिकता है। स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 14 15 अंक 250 शब्द
विश्व के अपतटीय तेल भंडारों के वितरण का भौगोलिक स्पष्टीकरण दीजिए। वे तटवर्ती तेल भंडारों से किस प्रकार भिन्न हैं?
प्रश्न 15 15 अंक 250 शब्द
स्थानीय और क्षेत्रीय योजना बनाने में जी.आई.एस. और आर.एस. तकनीकों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) और ड्रोन का प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे किया जा सकता है?
प्रश्न 16 15 अंक 250 शब्द
चर्चा कीजिए कि ग्रह के महाद्वीपों और महासागरीय बेसिनों के आकार और माप (साइज) में, क्रस्टल द्रव्यमानों के टेक्टोनिक गतिविधियों के कारण, परिवर्तन कैसे होते हैं।
प्रश्न 17 15 अंक 250 शब्द
भूमि, मिट्टी और जल संसाधनों के विशेष संदर्भ के साथ गंगा नदी बेसिन में जनसंख्या वितरण और घनत्व पर चर्चा कीजिए।
प्रश्न 18 15 अंक 250 शब्द
आधुनिक समाज में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ने के बावजूद, फास्ट फूड उद्योग बढ़ रहे हैं – आप इसको कैसे देखते हैं? भारतीय अनुभव से अपने उत्तर को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 19 15 अंक 250 शब्द
पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए सतत विकास हासिल करना, भारत जैसे देश में गरीब लोगों की जरूरतों के साथ टकराव में आ सकता है – टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 20 15 अंक 250 शब्द