Aspiran

UPSC मेन्स 2024 GS4 (एथिक्स) · प्रश्न 7

प्रश्न 7 20 अंक 250 शब्द

एबीसी इनकॉर्पोरेटेड नाम की एक तकनीकी कंपनी है जो तीसरी दुनिया में स्थित, संसार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है । आप इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और बहुसंख्यक शेयरधारक हैं । तेजी से हो रहे तकनीकी सुधारों ने इस परिदृश्य की स्थिरता पर पर्यावरण कार्यकर्ताओं, नियामक प्राधिकरणों और आमजन के बीच चिंता बढ़ा दी है । आप व्यवसाय के पर्यावरणीय पदचिह्न के बारे में महत्त्वपूर्ण मुद्दों का सामना करते हैं । 2023 में, आपके संगठन में 2019 में दर्ज स्तरों की तुलना में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 48% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है । ऊर्जा खपत में उल्लेखनीय वृद्धि मुख्य रूप से आपके डेटा केन्द्रों की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकता के कारण है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के तेज विस्तार से प्रेरित है । AI-संचालित सेवाओं को उनके उल्लेखनीय लाभ के बावजूद पारंपरिक ऑनलाइन गतिविधियों की तुलना में बहुत अधिक संगणनात्मक संसाधनों और विद्युत् ऊर्जा की आवश्यकता होती है । प्रौद्योगिकी के प्रसार से पर्यावरणीय प्रभावों पर चिंता बढ़ गई है, इसके फलस्वरूप चेतावनियाँ भी बढ़ गई हैं । AI मॉडल, विशेष रूप से व्यापक मशीन लर्निंग और डेटा प्रोसेसिंग के उपयोग किए जाने वाले, पारंपरिक कम्प्यूटर कार्यों की तुलना में बहुत अधिक ऊर्जा खपत करते हैं, जिसमें अत्यधिक तेजी से वृद्धि होती है ।

यद्यपि, 2030 तक नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करने की प्रतिबद्धता और लक्ष्य पहले से ही है, उत्सर्जन कम करने की चुनौती भारी लगती है क्योंकि AI का एकीकरण जारी है । इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग में पर्याप्त निवेश आवश्यक होगा । प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रतिस्पर्धी माहौल से कठिनाई और बढ़ गई है, जहाँ बाज़ार की स्थिति और शेयरधारक के मूल्य को बनाए रखने के लिए तेजी से नवाचार आवश्यक है । नवाचार, लाभप्रदता और धारणीयता के बीच संतुलन हासिल करने के लिए, एक रणनीतिक कदम आवश्यक है जो व्यावसायिक उद्देश्यों और नैतिक दायित्वों, दोनों के अनुरूप हो ।

(a) उपर्युक्त मामले में उत्पन्न चुनौतियों पर आपकी तत्काल प्रतिक्रिया क्या है ?

(b) उपर्युक्त मामले में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिए ।

(c) आपकी कंपनी को तकनीकी दिग्गजों द्वारा दंडित किए जाने के लिए चिह्नित किया गया है । इसकी आवश्यकता को समझाने के लिए आप क्या तार्किक और नैतिक तर्क देंगे ?

(d) एक विवेकशील व्यक्ति होने के नाते, आप AI नवाचार और पर्यावरणीय पदचिह्न के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए क्या उपाय अपनाएँगे ?

सिलेबस: Case studies

18

PYQ, 2016 से अब तक
मेन्स, इसी सिलेबस लाइन से: 18

'16'17'18'19'20'21'22'236'246'256'26