प्रश्न 1 10 अंक 150 शब्द
PYQ · जैसा UPSC ने पूछा
UPSC मेन्स 2024 GS3 PYQ: सभी 20 सवाल
UPSC लिखे हुए आंसर जाँचता है, इसलिए आंसर-की नहीं होती। सवाल पढ़िए, आंसर का प्लान बनाइए, फिर ऐप में लिखकर जँचवाइए।
स्रोत: UPSC का प्रश्न पत्र
इस पेपर ने क्या पूछा, सिलेबस के हिसाब से
- Agriculture: crops, irrigation, MSP, PDS, food processing
- Internal security: extremism, borders, cyber, money laundering
- Conservation, pollution and environmental impact
- Economy: growth, planning, employment and inclusion
- Science and technology: space, IT, biotech, IPR
- Industry, liberalisation and infrastructure
- Disaster management
- Government budgeting and taxation
प्रश्न 2 10 अंक 150 शब्द
भारत में निरंतर उच्च खाद्य मुद्रास्फीति के कारण क्या हैं? इस प्रकार की मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में आर० बी० आइ० की मौद्रिक नीति की प्रभावशीलता पर टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 3 10 अंक 150 शब्द
देश के कुछ भागों में भूमि सुधारों के सफल कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी कारक क्या थे? स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 4 10 अंक 150 शब्द
भारत में स्वास्थ्य एवं पोषण की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मोटे अनाजों की भूमिका को समझाइए।
प्रश्न 5 10 अंक 150 शब्द
जीवन सामग्रियों के संदर्भ में बौद्धिक संपदा अधिकारों का वर्तमान विश्व परिदृश्य क्या है? यद्यपि भारत पेटेंट दाखिल करने के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है, फिर भी केवल कुछ का ही व्यवसायीकरण किया गया है। इस कम व्यवसायीकरण के कारणों को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 6 10 अंक 150 शब्द
राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक पथ-कर संग्रह करने के लिए कौन-सी प्रौद्योगिकी अपनाई जा रही है? उसके क्या-क्या लाभ और क्या-क्या सीमाएँ हैं? वे कौन-से परिवर्तन प्रस्तावित हैं जो इस प्रक्रिया को निर्बाध बना देंगे? क्या यह परिवर्तन कोई संभावित खतरे लेकर आएगा?
प्रश्न 7 10 अंक 150 शब्द
भारत में नदी के जल का औद्योगिक प्रदूषण एक महत्त्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दा है। इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न शमन उपायों और इस संबंध में सरकारी पहल की भी चर्चा कीजिए।
प्रश्न 8 10 अंक 150 शब्द
भारत में प्रमुख परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (ई० आइ० ए०) परिणामों को प्रभावित करने में पर्यावरणीय गैर-सरकारी संगठन और कार्यकर्ता क्या भूमिका निभाते हैं? सभी महत्त्वपूर्ण विवरणों सहित चार उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 9 10 अंक 150 शब्द
समझाइए कि नार्को-आतंकवाद सम्पूर्ण देश में किस प्रकार एक गंभीर खतरे के रूप में उभरकर आया है। नार्को-आतंकवाद से निपटने के लिए समुचित उपायों पर सुझाव दीजिए।
प्रश्न 10 10 अंक 150 शब्द
डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के संदर्भ तथा प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 11 15 अंक 250 शब्द
भारत में श्रम बाजार सुधारों के संदर्भ में, चार ‘श्रम संहिताओं’ के गुण व दोषों की विवेचना कीजिए। इस संबंध में, अभी तक क्या प्रगति हुई है?
प्रश्न 12 15 अंक 250 शब्द
भारत में क्षेत्रीय वायु कनेक्टिविटी के विस्तार की क्या आवश्यकता है? इस संदर्भ में, सरकार की ‘उड़ान’ योजना तथा इसकी उपलब्धियों की चर्चा कीजिए।
प्रश्न 13 15 अंक 250 शब्द
हाल के दिनों में भारतीय सिंचाई प्रणाली के सामने क्या प्रमुख चुनौतियाँ हैं? कुशल सिंचाई प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा अपनाए गए उपायों को बताइए।
प्रश्न 14 15 अंक 250 शब्द
भारत में कृषि कीमतों के स्थिरीकरण के लिए सुरक्षित भंडार (बफर स्टॉक) के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए। बफर स्टॉक के भंडारण से जुड़ी चुनौतियाँ क्या हैं? विवेचना कीजिए।
प्रश्न 15 15 अंक 250 शब्द
विश्व को स्वच्छ एवं सुरक्षित मीठे पानी की अत्यधिक कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट का समाधान करने के लिए कौन-सी वैकल्पिक तकनीकें हैं? ऐसी किन्हीं तीन तकनीकों के मुख्य गुणों और दोषों का उल्लेख करते हुए संक्षेप में चर्चा कीजिए।
प्रश्न 16 15 अंक 250 शब्द
क्षुद्रग्रह क्या हैं? इनसे जीवन के विलुप्त होने का खतरा कितना वास्तविक है? ऐसे विध्वंस को रोकने के लिए क्या रणनीतियाँ विकसित की गई हैं?
प्रश्न 17 15 अंक 250 शब्द
आपदा प्रतिरोध क्या है? इसे कैसे निर्धारित किया जाता है? एक प्रतिरोध ढाँचे के विभिन्न तत्त्वों का वर्णन कीजिए। आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडाई ढाँचे (2015–2030) के वैश्विक लक्ष्यों का भी उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 18 15 अंक 250 शब्द
शहरी क्षेत्रों में बाढ़ एक उभरती हुई जलवायु-प्रेरित आपदा है। इस आपदा के कारणों की चर्चा कीजिए। पिछले दो दशकों में, भारत में आयी ऐसी दो प्रमुख बाढ़ों की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। भारत की उन नीतियों और ढाँचों का वर्णन कीजिए जिनका उद्देश्य ऐसी बाढ़ों से निपटना है।
प्रश्न 19 15 अंक 250 शब्द
भारत की चीन एवं पाकिस्तान के साथ एक दीर्घकालिक अशांत सीमा है जिसमें अनेक विवादास्पद मुद्दे हैं। सीमा के साथ परस्पर-विरोधी मुद्दों तथा सुरक्षा-चुनौतियों का परीक्षण कीजिए। सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बी० ए० डी० पी०) तथा सीमा अवसंरचना और प्रबंधन (बी० आइ० एम०) योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में किए जाने वाले विकास-कार्यों को भी उल्लिखित कीजिए।
प्रश्न 20 15 अंक 250 शब्द