Aspiran

PYQ · जैसा UPSC ने पूछा

UPSC मेन्स 2024 GS2 PYQ: सभी 20 सवाल

UPSC लिखे हुए आंसर जाँचता है, इसलिए आंसर-की नहीं होती। सवाल पढ़िए, आंसर का प्लान बनाइए, फिर ऐप में लिखकर जँचवाइए।

स्रोत: UPSC का प्रश्न पत्र

इस पेपर ने क्या पूछा, सिलेबस के हिसाब से

  1. Governance, transparency, e-governance and civil services 5 सवाल
  2. Executive and judiciary 2 सवाल
  3. Federalism and Centre–State relations 2 सवाल
  4. Welfare schemes, health, education, poverty and hunger 2 सवाल
  5. Groupings, agreements and international institutions 2 सवाल
  6. India and its neighbourhood 2 सवाल
  7. Constitution: making, features, amendments, basic structure 2 सवाल
  8. Elections and the Representation of the People Act 1 सवाल
किसी लाइन पर टैप करके उस पर आए सारे PYQ देखिए।

प्रश्न 5 10 अंक 150 शब्द

स्थानीय स्तर पर सुशासन प्रदान करने में स्थानीय निकायों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए और ग्रामीण स्थानीय निकायों को शहरी स्थानीय निकायों में विलय करने के फायदे और नुकसान को स्पष्ट कीजिए ।

प्रश्न 9 10 अंक 150 शब्द

‘पश्चिम भारत को, चीन की आपूर्ति शृंखला पर निर्भरता कम करने के लिए एक विकल्प के रूप में और चीन के राजनीतिक और आर्थिक प्रभुत्व का मुकाबला करने के लिये एक रणनीतिक सहयोगी के रूप में बढ़ावा दे रहा है ।’ उदाहरणों के साथ इस कथन की व्याख्या कीजिए ।

प्रश्न 10 10 अंक 150 शब्द

मध्य एशियाई गणराज्यों (C.A.R.s) के साथ भारत के विकसित होते राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये, तथा क्षेत्रीय और वैश्विक भूराजनीति में उनके बढ़ते महत्त्व पर प्रकाश डालिये ।

प्रश्न 11 15 अंक 250 शब्द

अभी हाल में पारित तथा लागू किये गये, लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के लक्ष्य तथा उद्देश्य क्या हैं ? क्या विश्वविद्यालय/राज्य शिक्षा परिषद की परीक्षायें भी इस अधिनियम के अंतर्गत आती हैं ?

प्रश्न 12 15 अंक 250 शब्द

निजता का अधिकार, प्राण तथा दैहिक स्वतंत्रता के आंतरिक भाग के रूप में, संविधान के अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत स्वाभाविक रूप से संरक्षित है । व्याख्या कीजिए । इस संदर्भ में एक गर्भस्थ शिशु के पितृत्व को सिद्ध करने के लिये डी.एन.ए. परीक्षण से सम्बन्धित विधि की चर्चा कीजिये ।

प्रश्न 13 15 अंक 250 शब्द

केन्द्र सरकार ने केन्द्र-राज्य सम्बन्धों के क्षेत्र में हाल ही में क्या बदलाव किये हैं ? संघवाद को मजबूत करने के लिए तथा केन्द्र और राज्यों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए उपाय सुझाइए ।

प्रश्न 16 15 अंक 250 शब्द

नागरिक-केन्द्रित प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक अधिकार-पत्र एक ऐतिहासिक पहल रही है । किन्तु, इसे अभी भी अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुंचना बाकी है । इसके वादे की प्राप्ति में बाधा डालने वाले कारकों की पहचान कीजिए और उन्हें दूर करने के उपाय सुझाएं ।

प्रश्न 17 15 अंक 250 शब्द

लोक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्र में भारतीय राज्य को उस व्यवस्था के बाजारीकरण के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए व्यापक भूमिका निभानी चाहिए । कुछ ऐसे उपाय सुझाइए जिनके माध्यम से राज्य, लोक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की पहुंच का विस्तार तृणमूल स्तर तक कर सके ।

प्रश्न 18 15 अंक 250 शब्द

ई.गवर्नेन्स सेवा प्रदायगी की प्रक्रिया में डिजिटल प्रौद्योगिकी का नैत्यिक कार्यों में अनुप्रयोग मात्र ही नहीं है । इसमें पारदर्शिता और जवाबदेयता को सुनिश्चित करने के लिए विविध प्रकार की अन्तरक्रियाएं भी हैं । इस सन्दर्भ में ई.गवर्नेन्स के ‘इन्टरैक्टिव सर्विस मॉडल’ का मूल्यांकन कीजिए ।

प्रश्न 19 15 अंक 250 शब्द

‘आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिये एक बड़ा ख़तरा बन गया है ।’ अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर इस ख़तरे को सम्बोधित करने और कम करने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (सी.टी.सी.) और इससे संबंधित निकायों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिए ।

प्रश्न 20 15 अंक 250 शब्द

वैश्विक व्यापार और ऊर्जा प्रवाह पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के लिये मालदीव के भू-राजनीतिक और भू-रणनीतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिए । आगे यह भी चर्चा करें कि यह संबंध अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच भारत की समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रिय स्थिरता को कैसे प्रभावित करता है ?